खंडवा। शहर के सिनेमा चौक क्षेत्र में शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। परदेशीपुरा निवासी उमेश पिता नत्थू ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि महुआ पिता संजय और अजय पिता कल्लू ने उससे शराब पीने के लिए 700 रुपए मांगे थे।