बहोरीबंद: बहोरीबंद बाकल क्षेत्र में कमजोर मानसून की दस्तक, किसानों की उम्मीदें अब भी तेज बारिश पर टिकीं!"
कटनी जिले में मानसून ने हल्की बारिश के साथ दस्तक तो दे दी है, लेकिन यह बारिश खेती-किसानी के लिए अभी नाकाफी साबित हो रही है। किसान बुवाई और धान की रोपाई शुरू करने के लिए अच्छी और लगातार बारिश का इंतजार कर रहे हैं। कटनी जिले के बहोरीबंद, बाकल, स्लीमनाबाद और रीठी क्षेत्र में मानसून की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई है। बारिश होने से मौसम सुहावना जरूर हुआ है,