बालोद: दुर्ग में डौंडी की महिला से 1.50 लाख की ठगी, नकली नोटों की गड्डी दिखाकर जेवर उतरवाए और रुमाल में पत्थर थमाकर फरार हुए ठग
Balod, Balod | Apr 4, 2026 दुर्ग के व्यस्त हटरी बाजार इलाके में ठगों ने डौंडी के एक बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बना लिया। शातिरों ने नकली नोटों की गड्डी दिखाकर उन्हें बातों में उलझाया और करीब डेढ़ लाख रुपए के सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। मामले में सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।