दरभंगा: आनन्दपूर सहोड़ा उत्क्रमित मध्य विद्यालय की जमीन की नापी हुई, भवन निर्माण की उम्मीद जगी!
दरभंगा जिला के हायाघाट प्रखंड क्षेत्र के सहोड़ा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में वर्षों से लंबित जमीन विवाद और अतिक्रमण को लेकर बड़ी पहल की गई। गुरुवार को हायाघाट अंचल कार्यालय से पहुंचे अमीन ने विद्यालय की जमीन की विधिवत नापी की। इस दौरान गांव के लोगों ने भी एकजुटता दिखाते हुए विद्यालय परिसर से अतिक्रमित जमीन को खाली कराने की मांग उठाई।