ग्वालियर गिर्द: स्थानीय और बाहरी किन्नरों में विवाद, जबरन वसूली और धमकाने का आरोप
शुभ कार्यों में नेग मांगने वाले किन्नर समुदाय के 2 गुटों में विवाद हो गया। वंशिका और काम्या किन्नर ने एक दूसरे पर धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।किन्नर काम्या ने बताया कि वे इस क्षेत्र के मूल निवासी हैं और स्थानीय लोग भी उन्हें प्यार से नेग देते हैं।हालांकि, अन्य क्षेत्रों से आए कुछ बाहरी किन्नर उनके इलाके में आकर जबरन नेग मांग रहे हैं।