सीतापुर: भैरमपुर निवासी युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर की आत्महत्या
जनपद के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया था। जिसके बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी थी, अस्पताल ले जाने से पहले रास्ते में ही युवक की मौत हो गई थी। युवक की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम का माहौल है पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम भी कराया है।