जबलपुर: अघोरी बाबा मंदिर के पास युवक को बदमाशो ने चाकू मारकर किया घायल ,मामला दर्ज
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की मयंक मलिक निवासी चंडालभाटा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की वह अघोरी बाबा मंदिर के पास खड़ा था।इतने में साजन तामिया अपने 4 साथियों के साथ आया और पुराने विवाद को लेकर गाली देने लगा।गाली देने से मना किया तो साजन तामिया और उसके साथियों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया।और मौके से फरार हो गए।पुलिस ने मामला दर्ज किया है।