विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और मतदाताओं में भरोसा कायम करने के उद्देश्य से रविवार शाम करीब छह बजे ललमटिया थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। थानाध्यक्ष दीपक पासवान के नेतृत्व में पुलिस बल ने पासीटोला, मोहनपुर, पिपरापाती, कबीरपुर नसरतखानी सहित कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया।