सगड़ी: महराजगंज थाना की पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट मामले में वांछित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई के बाद भेजा जेल
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में महराजगंज थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । थानाध्यक्ष अनुराग कुमार व मय हमराह फोर्स ने गैंगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित तीन आरोपियों अमरनाथ यादव, रामभवन पांडेय और आदित्य पांडेय को उनके घर से बुधवार को गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।