पीलीबंगा: गोलूवाला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की, अवैध डोडा पोस्त व नशीली कैप्सूल्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
गोलूवाला पुलिस की एनडीपीएस एक्ट में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त व नशीली कैप्सूल्स सहित एक आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज शुक्रवार को बताया कि थानाधिकारी तेजवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोगवाला में कार्रवाई करते हुए मनोज कुमार निवासी लोगवाला को 1180 ग्राम डोडा पोस्त मय 600 नशीली कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है।