शाहगंज: पांचवीं मोहर्रम पर निकला जुल्फिकार अलम और जुलजना का जुलूस
जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव चहार रौज़ा में सोमवार को तड़के करीब 5 बजे मोहर्रम का जुलूस परंपरागत मार्ग से निकाला गया। जुल्फिकार अलम और जुलजना के साथ निकले जुलूस में अकीदतमंदों ने नौहाख्वानी और सीना ज़नी करते हुए इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। जुलूस की शुरुआत मौलाना सैयद आज़मी अब्बास की तकरीर से हुई।