चायल: चरवा थाना क्षेत्र के बरोलहा गांव में बीती रात सेंध काटकर 8 बकरियां चोरी, डेढ़ लाख का हुआ नुकसान
कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के बरोलहा गांव में बीती रात चोरों ने सेंध काटकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर घर में घुसकर आधा दर्जन से अधिक यानी 8 बकरियां उठा ले गए। चोरी गई बकरियों की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।पीड़ित राम अभिलाष पुत्र हौसला प्रसाद ने बताया कि बुधवार सुबह जब वह बकरियों को बाहर निकालने गया तो सभी बकरियां गायब मिलीं।