पीरो: स्केटिंग पर निकले दो युवकों का भारत भ्रमण, 75वें दिन चरपोखरी पहुंचे
Piro, Bhojpur | Mar 6, 2026 स्केटिंग करते हुए भारत भ्रमण पर निकले दो युवकों का शुक्रवार की दोपहर 3:00 के करीब भोजपुर जिले के पीरो व चरपोखरी पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। दोनों युवकों के साहस और संकल्प की लोगों ने खूब सराहना की। बताया जाता है कि बिहार के गया जिले के सीताकुंड निवासी चंदन मेहता और सतीश 16 नवंबर 2025 को स्केटिंग करते हुए संपूर्ण भारत यात्रा पर निकले हैं।