शाहगंज: खेतासराय में दसवीं मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, 135 साल पुराने अखाड़े ने बिखेरा हुनर
जौनपुर के खेतासराय कस्बे में शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे दसवीं मोहर्रम (यौम-ए-आशूरा) का जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। नगर के 18 ताजियों के साथ गोरारी और शाहपुर के ताजियेदार भी जुलूस में शामिल हुए। देर शाम सभी ताजियों को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दोपहर में कस्बे के विभिन्न चौकों से ताजियेदार तबले की धुन पर ताजियों के