बाह: पिनाहट में नहर में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की हुई मौत
पिनाहट क्षेत्र के पड़ुआपुरा गांव में शनिवार सुबह 7 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां 14 वर्षीय किशोर की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के गुना जिले के बमोरिया निवासी अनिकेत के रूप में हुई है, जो अपने पिता के साथ गेहूं की कटाई के लिए गांव आया था। सुबह शौच के लिए नहर किनारे गया किशोर काफी देर तक वापस नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने तलाश