बड़वानी: जिला अस्पताल में इलाज पर गंभीर सवाल, परिजनों ने ऑपरेशन में लापरवाही और भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
बड़वानी जिला अस्पताल में इलाज की लापरवाही, अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बाद शुक्रवार देर रात जमकर हंगामा हुआ।जानकारी अनुसार धरमपुरी तहसील के ग्राम दगदा निवासी भूपेंद्र मंडलोई ने अपनी पत्नी के सिजेरियन ऑपरेशन में घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी और दोबारा सर्जरी करने पर तबियत बिगड़ने की बात कही है।