सहारनपुर: थाना सदर बाजार ने प्रेशर हॉर्न व पटाखे छोड़ने पर 13 दोपहिया वाहनों को किया सीज, की बड़ी कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना सदर बाजार ने जनपद में यातायात और शांति बनाये रखने हेतु विशेष चेकिंग अभियान रविवार दोपहर 2:00 बजे चलाया। प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसेन सैनी के नेतृत्व में अभियान में तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न, अनधिकृत मॉडिफाइड साइलेंसर और पटाखे छोड़ने वाले दोपहिया चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की।