हाथरस: पत्नी ने आपसी कहासुनी में पति के सिर में ईट मारकर किया घायल, गंभीर हालत में पुलिस युवक को उपचार के लिए लाई अस्पताल
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में आपसी कहासुनी के बाद पत्नी ने अपने पति राहुल पुत्र रमेश के सिर में ईट मार दी। पत्नी द्वारा ईट से किए गए हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत के आधार पर चंदपा कोतवाली पुलिस घायल युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने उपचार करते हुए घायल युवक का डॉक्टरी परीक्षण किया है।