नानपारा: नवाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, 53 मरीजों का हुआ इलाज और दी गई दवाएं
नवाबगंज क्षेत्र स्थित चौगड़वा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मौसम जनित बीमारियों का असर साफ दिखाई दिया। मेले में पहुंचे अधिकांश मरीज खांसी, बुखार, खुजली, पेचिश और पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने 53 मरीजों की जांच कर उन्हें मौके पर ही निःशुल्क दवाएं और आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया।