बहराइच: दुनक्का के पास सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस पहचान में जुटी
जिले के बहराइच गोंडा मार्ग के दुनक्का के पास सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। जिसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को दी। पुलिस पहचान में जुट गई है। वहीं अस्पताल प्रशासन द्वारा जानकारी देते हो बताया कि सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हुई थी। इसकी सूचना पुलिस को की गई है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए 72 घण्टे के लिए शव मर्चरी में रखा दिया हैं।