बहराइच: ई-पास मशीन में सर्वर की दिक्कत को लेकर बहराइच के कोटेदारों ने डीएसओ कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन
जिले के सभी कोटेदार सोमवार को डीएसओ कार्यालय पहुंच गए और ई-पास मशीन में सर्वर की दिक्कत को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। सभी कोटेदार नेटवर्क न होने की समस्या से काफी परेशान दिखे। सभी का कहना है कि इसके लिए विभाग कोई रास्ता निकाले। बता दें कि जिले के 14 विकासखंडों में 1300 अधिक कोटे की दुकान है, जहां सर्वर की समस्या है।