बहराइच: लेजर रिजॉर्ट में निर्माणाधीन छत गिरने से हूई दो श्रमिकों की मौत मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
बहराइच सीतापुर मार्ग स्थित लेजर रिजॉर्ट में निर्माणाधीन छत गिरने से हूई दो श्रमिकों की मौत मामले में मृतक श्रमिक के पिता की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने रिजॉर्ट मलिक सहित तीन नामजद व अज्ञात जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 337 338 506 व 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।