बहराइच: अनियंत्रित बाइक पलटी,किशोर सहित दो घायल,बारात में शामिल होकर जा रहे थे घर
बहराइच रूपईडीहा हाईवे के तमाचपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके चलते बाइक सवार किशोर सहित दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज भेज दिया है। खैरीघाट थाने के बरदहां कलां निवासी 26 वर्षीय सोनू पुत्र राघवेंद्र प्रताप सिंह बाइक से शादी में शामिल होने गए थे। घर जाते समय दो लोग घायल हो गए हैं।