एटा: मोहल्ला हिंदूनगर में घर में घुसकर महिलाओं और बच्ची से शराब के नशे में मारपीट, पैसे के विवाद में SSP ऑफिस में शिकायत
एटा जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मोहल्ला हिंदूनगर में पैसे के पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तीन महिलाओं और एक छह वर्षीय बच्ची के साथ मारपीट की। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।काजल पत्नी शिवकुमार ने बताया कि उनके पड़ोस के कुछ लोगों से पूर्व में पैसे को लेकर कहासुन