गुना नगर: बरखेड़ा खुर्द शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्ची का एडविशन न करने का गंभीर आरोप, पिता ने कलेक्टर से की शिकायत
गुना जिले के चाचौड़ा ब्लॉक के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बरखेड़ा खुर्द के प्रभारी प्राचार्य पर बच्ची का एडविशन न करने के पिता ने गंभीर आरोप लगाए है। 7 जुलाई को बच्चों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे पिता ने कलेक्टर से संबल योजना में फीस माफ न करने ओर अन्य कई आरोप लगाए है। शिकायत में जांच और कार्यवाही ओर बच्ची का एडविशन करने की मांग की है।