बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के रम्मपुरा में दबंगों ने युवक पर धारदार हथियार से किया हमला
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के रम्मपुरा में दबंगों द्वारा एक युवक के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में युवा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। हमला करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।