जहानाबाद: निसरपुरा दोहरे हत्याकांड की जांच में जुटी जदयू टीम, आईजी विकास वैभव से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग
जहानाबाद के निसरपुरा दोहरे हत्याकांड की जांच के लिए जदयू की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इसके बाद टीम ने मगध आईजी विकास वैभव से मिलकर निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग उठाई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही।