ऊंचाहार: ननकू का पुरवा पट्टी रहस कैथवल गाँव के पास खड़ी बाइक में कार ने मारी टक्कर, महिला और युवती घायल
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के ननकू का पुरवा पट्टी रहस कैथवल गाँव के पास ,बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, घटना में बाइक पर पीछे बैठी महिला लक्ष्मी निवासी कनकपुर अड्डा व उसकी चचेरी बहन दीपाली निवासी खालिकपुर कलां घायल हो गई, जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।