लोहरदगा: सांसद सुखदेव भगत: श्रद्धालुओं की सुविधा प्राथमिकता, दुर्गाबाड़ी परिसर में सांसद निधि से शेड निर्माण
लोहरदगा दुर्गाबाड़ी परिसर में रविवार दोपहर करीब 12 बजे सांसद निधि से बनने वाले शेड निर्माण कार्य का आधारशिला कार्यक्रम सादे समारोह के साथ आयोजित किया गया। लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर दुर्गाबाड़ी समिति की ओर से सांसद का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।