बरेली: बरेली में शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता फंदे पर लटकी मिली, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप
बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के रदौली शिवपुरी गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। रोशनी की शादी इसी साल 20 फरवरी को विशाल के साथ हुई थी, लेकिन शादी के महज चार महीने बाद उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही रोशनी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक 6 जून को ससुराल पक्ष से फोन आया।