शामली: शामली में पदोन्नति के बाद उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने अफसरों के कंधों पर एसपी ने लगाए स्टार
Shamli, Shamli | Apr 9, 2026 गुरूवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक शामली कोतवाली से बाबूराम, गढ़ीपुख्ता थाने से अनिल कुमार व विशेष किशोर पुलिस इकाई से राजेश सिंह यादव, उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। एसपी ने तीनों पुलिस अफसरों के कंधों पर स्टार लगाते हुए उन्हें सम्मानित किया और उत्कृष्ठ सेवा भाव, कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।