चैनपुर: आंगनबाड़ी सेविकाओं को मिले बच्चों के स्वेटर, 42 केंद्रों के बीच 1376 स्वेटर वितरित
चैनपुर प्रखंड कार्यालय में शनिवार को दोपहर 3 बजे के लगभग आंगनवाड़ी केंद्र के सेविकाओं के बीच गरम स्वेटर वितरण किया गया। इस संबंध कार्यालय सहायक अनंत आलोक सिन्हा बताया कि ठंड के प्रकोप को देखते हुए नौनिहालों के लिए सरकार द्वारा गरम स्वेटर आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरण किया जा रहा है। ताकि ठंड को देखते हुए नौनिहालों को आंगनबाड़ी केंद्र आने मेंसुविधा ना हो।