रामगढ़: रामगढ़ अस्थल मंदिर से तीन CCTV कैमरे चोरी, समिति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और कानूनी कार्रवाई की मांग की
Ramgarh, Alwar | Jul 2, 2026 रामगढ़ कस्बे के बहादरपुर रोड स्थित प्रसिद्ध अस्थल मंदिर परिसर से तीन सीसीटीवी कैमरे चोरी हो गए हैं। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था से भी छेड़छाड़ की गई है। बाबा दीपदास विकास समिति के सदस्यों ने गुरुवार को दोपहर एक बजे रामगढ़ थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।