लखीसराय। होली पर्व को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है। लखीसराय शहर के नया बाजार स्थित आर के हाई स्कूल मैदान परिसर में इस वर्ष होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा। होलिका दहन को लेकर सोमवार की संध्या 4:45 पर मैदान परिसर में स्थानीय कारीगरों द्वारा अंतिम तैयारी करते देखा गया।