बलिया: आगामी 14 अगस्त तक बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड
Ballia, Ballia | May 21, 2026 जिला स्वास्थ्य समिति एवं आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जिले में आगामी 14 अगस्त 2026 तक विशेष अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इस संबंध में गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।