सहारनपुर: सहारनपुर में नशीला पदार्थ सुंघाकर 55 ग्राम सोने के जेवर लूटे, पीड़ित दंपती ने SSP से न्याय की गुहार लगाई
सहारनपुर के घंटाघर क्षेत्र में एक महिला को कथित तौर पर नशीला पदार्थ सुंघाकर 55 ग्राम सोने के जेवर लूटने का मामला सामने आया है। इस मामले में कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित दंपती सोमवार को पुलिस लाइन पहुंचे और एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। दंपती का कहना है कि घटना को लगभग दो महीने हो चुके हैं, लेकिन अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।