देहरादून: जाखन क्षेत्र में खूंखार कुत्तों के हमले में घायल के इलाज पर आठ लाख रुपये खर्च, मालिक पर केवल 1000 रुपये का जुर्माना
जाखन इलाके में दो राटवीलर (कुत्तों) ने 75 वर्षीय कौशल्या देवी पर हमला किया, ढाई माह बीत जाने के बाद भी वह दर्द से कराह रही हैं, उनके उपचार पर अब तक आठ लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। बता दें कि इतने भीषण हमले के बाद नगर निगम ने कुत्ते के मालिक पर पंजीकरण और नसबंदी न कराने के आधार पर मात्र 1000 रुपये का जुर्माना लगाया और मामला खत्म कर दिया।