देहरादून: देहरादून में चलती कार में घुसा सांप, ड्राइवर ने दिखाई सूझबूझ और बाल-बाल बचाई जान
देहरादून में एक सनसनीखेज़ घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, चलती कार में अचानक एक सांप घुस आया। कार के भीतर सांप को देखकर ड्राइवर घबरा गया लेकिन हिम्मत दिखाते हुए उसने तुरंत गाड़ी को साईड लगाकर सांप को निकालने का प्रयास किया. हांलाकि सफलता नहीं मिलने पर क्रेन की मदद से कार को उठाकर काफी मश्क्कत के बाद सांप को निकाला गया.