देहरादून: जीएसटी उत्सव को लेकर सीएम धामी ने लोगों से बचत उत्सव को बढ़ावा देने की अपील की
देहरादून में स्वदेशी अपनाने और जीएसटी की नवीन दरों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जन-जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय बाजारों में जन-सम्पर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 22 सितंबर से लागू नई दरों का सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। खाने-पीने से लेकर रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती हुई हैं, जिससे लोगों की बचत हो रही है।