देहरादून: आदि कैलाश क्षेत्र में पहली बार हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन का आयोजन होगा
पिथौरागढ़ के पवित्र आदि कैलास क्षेत्र में पहली बार 14,500 फीट की ऊंचाई पर हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन आयोजित होगी। प्रदेश के पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने इसको लेकर कहा कि आगामी दो नवंबर को राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली यह अल्ट्रा मैराथन सीमांत गांव गुंजी से गुजरेगी