देहरादून: मसूरी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की
देहरादून की मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भैंसवासैंण गांव पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छमरौली, क्यारा, फुलेत सहित आसपास के प्रभावित गांवों के ग्रामीणों से मुलाकात की और उन्हें राहत सामग्री वितरित की।