सुपौल: बायोमास चूल्हा वितरण के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
Supaul, Supaul | May 31, 2026 बायोमास चूल्हा वितरण का कार्य दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में सदर थाना में आवेदन देकर मामले की जांच एवं आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। किशनपुर थाना क्षेत्र के परसाही निवासी अफरोज ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उन्हें बायोमास चूल्हा वितरण योजना से जोड़ने के नाम पर ठगी किया गया है।