बिंदकी: बराती नगर-जाफराबाद रोड पर आरा मशीन के समीप हाई टेंशन लाइन के टूटे तार के चपेट में आने से सांड की हुई मौत, मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के समीप बराती नगर-जाफराबाद रोड में आरा मशीन के निकट मंगलवार की सुबह लगभग 6:00 बजे अचानक हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर जमीन में गिर गया। जिसके चपेट में एक सांड आ गया और वह जलने लगा। मामले की सूचना विद्युत विभाग को देकर बिजली बंद कराई गई। तब तक सांड की मौत हो चुकी थी। हर्षित द्विवेदी ने मामले की सूचना अधिकारियों को दी।