बलरामपुर: जिले में चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही राप्ती नदी का जल स्तर, प्रशासन हुआ अलर्ट
नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 103.620 मीटर को पार कर 103.690 मीटर तक पहुंच चुका है। जलस्तर में यह बढ़ोतरी नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण दर्ज की गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, दोपहर तक जलस्तर में और वृद्धि की संभावना जताई गई है, जबकि शाम के बाद से इसमें गिरावट आने की उम्मीद है। जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर चुका है।