पिंड्रा: 16 लाख के गबन में ग्राम प्रधान को जेलः चल रहा था फरार, जमानत अर्जी खारिज होने पर किया कोर्ट में आत्मसमर्पण
पिंडरा ब्लॉक के मंगारी बाजार गांव के ग्राम प्रधान नंदलाल जायसवाल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। फूलपुर पुलिस अक्टूबर महीने से ग्राम प्रधान और पंचायत सेक्रेटरी की 16 लाख रुपए के गबन के मामले में दर्ज मुकदमे में तलाश कर रही थी। यह मुकदमा डीएम की संस्तुति पर जिला पंचायत राज अधिकार ने मुकदमा दर्ज करवाया था।