पिंड्रा: CAA और रमजान के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, पुलिस ने सशस्त्र सीमा बल के साथ किया रूट मार्च, देखी सुरक्षा व्यवस्था
सीएए लागू होने और रमजान के मद्देनजर वाराणसी में प्रशासन अलर्ट है। पुलिस ने सशस्त्र सीमा बल के साथ बुधवार को मिश्रित आबादी वाले इलाकों में रूट मार्च किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था देखी। साथ ही लोगों में सुरक्षा का आभास कराया। इस दौरान किसी भी तरह की संदेवनशील अथवा अवांछनीय गतिविधि होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए जागरूक किया।