पिंड्रा: थाना सिंधौरा पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
मुखबीर की सूचना पर ग्राम सिंधौरा फूलपुर मार्ग पुलिया के पास से अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र शिवशंकर को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिंधौरा पुलिस द्वारा धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।