पिंड्रा: गाजीपुर हादसे के बाद जागा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम, मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने प्रबंध निदेशक को लिखा पत्र
वाराणसी के अजगरा विधानसभा और शिवपुर विधानसभा में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्लिंथ पर रखे ट्रांसफार्मरों की फेसिंग की जाएगी। गाजीपुर में हुए हादसे के बाद केन्द्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्लिंथ पर रखे ट्रांसफार्मरों की फेसिंग की जाएगी।