पटना ग्रामीण: बंगला खाली करने से पहले राबड़ी देवी के सहायक ने विभाग को लिखा पत्र, मांगी सरकारी सामानों की लिस्ट
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सहायक ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखकर '10, सर्कुलर रोड' स्थित सरकारी आवास के चार्ज रजिस्टर और उपलब्ध कराए गए सामानों की सूची मांगी है। पत्र के अनुसार, यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि आवास खाली करते समय सामानों का सही मिलान हो सके और भविष्य में सरकारी सामान साथ ले जाने जैसा कोई विवाद या आरोप न लगे। गौरतलब है कि राबड़ी देवी