हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, 65 लाख रुपये की प्रतिबंधित दवाएं की गईं जब्त
जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा के निर्देशन में जिलेभर में नशे के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। प्रिगाबलिन और टेपेंटाडोल जैसी नशे में प्रयुक्त होने वाली दवाओं की तस्करी और अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने पिछले 10 दिनों में पांच बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। इन कार्रवाइयों में करीब 65 लाख रुपये कीमत की 16 हजार 425 गोली-कैप्सूल जब्त की।